सच्चाई है कि अगर आप हद से ज्यादा लोगों से प्रेम करेंगे तो यकीनन आपके पास हद से ज्यादा संकट भी होंगे | क्योंकि वो जो किसी से प्रेम नहीं करते उसके पास एक भी संकट नहीं है |
हमेशा मुस्कुराते रहिये क्योंकि ये मनुष्य होने की पहली शर्त है, वरना एक पशु तो कभी मुस्कुरा ही नहीं सकता |
हमेशा मुस्कुराते रहिये क्योंकि क्रोध में दिया गया आशीर्वाद भी बुरा लगता है और मुस्कुराकर कहे गए बुरे शब्द भी अच्छे लगते हैं |
माचिस की तीलियों का भी कुछ अलग ही खेल है ज़रा ध्यान से सुनियेगा कि एक जैसी ही दिखती हैं माचिस की तीलियाँ.. कुछ ने महकाई अगरबत्तियाँ मंदिरों में तो कुछ ने सुलगाये सिगरेट के कश.. काजल कभी नवजात शिशु का बनाया तो शमशान में किसी चिता को जलाया |
जला आग ठिठुरती ठण्ड में में किसी गरीब को बचाया तो बन के बान फ़ायर कभी रईसों को रिझाया |
एक ही दिखती हैं माचिस की सभी तीलियाँ पर सभी ने अपना एक अलग ही रंग दिखाया |
जिंदगी को आसान बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि सही लगे तो माँफी माँग लीजिये और सही लगे तो माँफ़ भी कर दीजिये.. क्योंकि सही वक़्त पर पीये गए कडवे घूँट, अक्सर जिंदगी को मीठा कर देते हैं |
किसी व्यक्ति ने क्या खूबसूरत बात कही है कि इतनी ऊँचाई ना देना प्रभु मुझे कि धरती पराई लगने लगे.. इतनी खुशियाँ भी ना देना कि दुःख पर किसी के हँसी आने लगे, मुझे नहीं चाहिए ऐसी शक्ति जिसका मैं निर्बल पर प्रयोग करूँ |
नहीं चाहिए ऐसा भाव कि किसी को देख – देख जल – जल मरुँ | ऐसा ज्ञान मुझे ना देना अभिमान जिसका होने लगे | ऐसा ज्ञान मुझे न देना अभिमान जिसका होने लगे | ऐसी चतुराई भी ना देना जो लोगों को छलने लगे कि ख्वाईश नहीं मुझे ज्यादा मशहूर होने की आप मुझे जानते हो बस इतना ही काफी है |
बहुत भी बुरी बात है कि लोग समझते ही नहीं कि रिश्ते एक दूसरे का ख्याल रखने के लिए बनाए जाते हैं एक दूसरे का इस्तेमाल करने के लिए नहीं |
जीवन में कुछ पाने के लिए चाहे जो रास्ता आप अपनाते हैं उनमे बस इतना ख्याल रखियेगा कि वो रास्ता किसी का दिल तोड़ते हुए ना निकलता हो |
किसी से नाराज़गी इतनी गहरी भी ना रखिये कि भविष्य में समझौते की कोई गुँजाइश ही ना रहे |
किसी में क्या बेहद आकर्षक बाते लिखी हैं कि कुछ अलग कर गुजरने की केवल सोच भर पर ये दुनिया वाले ऊँगली उठाने लगते हैं पर सफल हो जाने पर मैंने उन्ही को अपने आगे झुकते देखा है |जिससे उम्मीद ना हो वो तक बुरे से बुरे वक़्त में काम आ जाते हैं, मैंने करीब रहने वालों को भरोसा तोड़ते देखा है |
जब तक वक़्त और मौका है उसे भुनाने की कोशिश कर लो मैंने वक़्त गुजर जाने पर लोगों को वक़्त के लिए तड़पते देखा है |
परिस्थितियाँ हमेशा हमारे हक में नहीं होतीं | बुरे वक़्त पर कभी किसी की भावनाओं से मत खेलना यारों मैंने दूसरों पर हँसने वालों को एक दिन खुद पर रोते देखा है | गलती करना तो मानव का स्वभाव है माफ़ करना सीखो क्योंकि अकड़ में रहने वालों को मैंने तन्हाई में टूट कर बिखरते देखा है |
आपके पास जो कुछ भी है उसे बढ़ा चढ़ा कर मत बताइये और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिये क्योंकि जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे कभी मन की शान्ति नहीं मिलती |
जब आप मुस्कुराते हैं तो आप ईश्वर की प्रार्थना करते हैं और और जब कोई आपकी वजह से मुस्कुराता है तो ईश्वर आपके लिए प्रार्थना करता है |
कडवी सच्चाई है कि रिश्ते और नाते मतलब की पटरी पर चलने वाली वो रेलगाड़ी है, जिसमे जिस – जिस का स्टेशन आता जाता है, वो उतरता जाता है |
सच्चाई है कि पहले लड़ना, रूठना, मनाना रोज का काम था लेकिन अब तो समय ऐसा आ गया है कि हमारी पहली तकरार ही हमारे रिश्तों को ख़त्म कर देती है |
आज मतलब की दुनिया है यहाँ कौन किसका होता है धोखा वही देता है जिसपे सबसे ज्यादा भरोसा होता है |
हमारे रिश्ते खराब होने की एक वजह यह भी है कि लोग अक्सर टूटना तो पसंद करते हैं लेकिन झुकना.. कभी नहीं |
सच्ची बात है कि आप हार सकते हैं बार – बार, हार के कोशिश भी कर सकते हैं कई बार, अगर किसी से गलती होती है तो उसे माफ़ भी कर सकते हैं बार – बार लेकिन भरोसा, एक के बाद दो बार नहीं कर सकते |
किसी संत ने एक मनुष्य से कहा कि कठिन समय के दौरान अगर मनुष्य धैर्य से काम लें तो हर समस्या का समाधान हो सकता है इस पर मनुष्य ने पुछा कि क्या धैर्य से छलनी में पानी भरा जा सकता है ? फिर संत ने बहुत ही नम्रता के साथ कहा कि अगर पानी के बर्फ बनने तक धैर्य रखा जाए तो यह भी संभव है जीवन में समस्याएँ लाल बत्ती के सिगनल की तरह होती है बस थोडा सा धैर्य रखो वो हरी हो ही जायेगी |
धैर्य से आप वह भी प्राप्त कर सकते हैं जो शक्ति और शीघ्रता से कभी नहीं कर सकते क्योंकि किसी पेड़ को आप 100 घड़े पानी से भी क्यों ना सींच दे लेकिन उसमे फल तो उसमे मौसम आने पर ही लगेगा |
आज का इंसान इसलिए भी परेशान है क्योंकि जो गर्मी रिश्तों में होनी चाहिए वो हम लोगो के दिमाग में चल रही होती हैं |